महिला सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद का महिला सम्मेलन 13 जुलाई को। राष्ट्रीय अध्यक्ष

सर्वब्राह्मण विकास परिषद की बैठक रविवार को दर्शनपुरवा में प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण देश का सदैव नेतृत्व करता रहा है, लेकिन आज राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है।चुनाव आने पर हर राजनैतिक दल ब्राह्मणों का हितैषी बन कर वोट मांगता है। चुनाव बाद दूरी बना लेता है। कोई भी ब्राह्मण हित की बात नहीं करता, इसी कारण ब्राह्मण पिछड़ते जा रहे हैं। ब्राह्मणों को राजनैतिक दलों का मोह छोड़ना होगा, तभी ब्राह्मणों का विकास और उन्नति होगी। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि प्रत्येक मंडल में ब्राह्मण चिकित्सा सम्मेलन और हर जिले में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पहला ब्राह्मण महिला सम्मेलन 13 जुलाई को होगा। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से संजय अवस्थी, अंजली तिवारी, शशि शुक्ला, सुरुचि पांडेय, निधि पांडेय, शुभ्रा अवस्थी, प्रीति अवस्थी, रेनू बाजपेयी, शिप्रा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद