परिवहन मंत्री से प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात। अहम मुद्दों पर चर्चा

कानपुर
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात कर आगामी 22 जून को होने वाले राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा साधारण सभा खुला अधिवेशन में आमंत्रित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का स्वागत माल्यार्पण कर बुके भेंट कर किया। लखनऊ में हो रही समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे सघन दौरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया के द्वारा पूर्ण निष्ठा से समाज को एकजुट कर हर वर्ग की मदद करने का निरन्तर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने अतिथिगणों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट कर कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वो विशाल वृक्ष है जिसकी छांव में क्षत्रिय समाज के साथ साथ भारत भर के प्रत्येक वर्ग अपना जुड़ाव रखता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह की प्रशंसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भदौरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से उन्होंने काफी कुछ सीखा है आज उनके निर्देश से ही वह प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाए जाने पर बल दिया। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने बताया कि 22 जून को इंदिरा गांधी सभागार गोमती नगर लखनऊ में वृहद स्तर पर अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियां प्रारंभ है। इस दौरान मुख्य रूप से बृज प्रदेश अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत प्रियांशु ठाकुर नितिन चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद