कानपुर।
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की वर्चुअल बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश में पक्की नकलों की प्राप्ति पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि अभी तक दीवानी अदालतों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के मध्य केवल आपराधिक मुकदमों की नकलें ही मिलती थी जून माह में दीवानी अदालतों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण दीवानी वादों की पक्की नकलें नहीं मिल पाती थी जिससे दीवानी के वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी समस्याएं आती थी जिस पर संज्ञान लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने समानता के दृष्टिगत फौजदारी की भांति दीवानी वादों की नकलें भी जारी करने का आदेश किया। जिसके अनुपालन हेतु रजिस्टार जनरल उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने प्रदेश के सभी जनपद न्यायाधीशों , पारिवारिक न्यायालयों सहित एम ए सी टी और लारा अदालतों को निर्देशित किया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के मध्य भी फौजदारी की तरह दीवानी वादों की भी पक्की नकलें जारी की जाए ।अब ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी दीवानी मुकदमों की पक्की नकलें फौजदारी नकलों की भांति मिलेंगी जिससे दीवानी के वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत होगी।हम सब इस आदेश का स्वागत करते है।प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पांडे अरविंद दीक्षित संजीव कपूर मोहित शुक्ला नूर आलम अंकित शुक्ला राजुल श्रीवास्तव अनूप जैसवाल राकेश सिद्धार्थ शुभम जोशी के के यादव आदि लोग उपस्थित हुए।