कानपुरिया अंदाज में बोले पीएम मोदी दुश्मन कही भी हो हौंक दिया जाएंगा
दुश्मन ना रहे किसी धोखे में ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ : मोदी
कानपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भारत माता की जय हो साथ शुरू किया उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्रियों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया है कार्यक्रम में पेंटिंग बनाकर लाए हुए लोगों को से कहा कि पेंटिंग लाए हुए लोग अपना पता उस पर लिख दें और एसपीजी को दे दे मैं उनसे पत्राचार करूंगा इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 47,600 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इसमें रेलवे ब्रिज, अग्निशमन केंद्र और ट्रीटमेंट प्लांट, कानपुर मेट्रो जैसी परियोजनाएं शामिल हैं इन परियोजनाओं का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में आधुनिक कनेक्टिविटी और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाना है इसके पश्चात उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का पराक्रम देख पाकिस्तान ने युद्ध रोकने के लिए गिड़गिड़ाया उन्होंने कहा कि कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए बेटी एशनया की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से में सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं उन्होंने कहा कि भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं पहला भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी दूसरा- भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा, तीसरा आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा
कानपुर की जमीन से पीएम मोदी ने कानपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बोला हमला : पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर आतंकी का करारा जवाब देगा उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा आतंकियों के आका और आतंकी सरपरस्ती सरकार को भारत एक ही नजर से देखा अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, दुश्मन किसी धोखे में न रहें : भारत माता की जय के शुरू हुए संबोधन में पीएम मोदी बोले विकास का यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा इस हमले का शिकार कानपुर के शुभम भी हुए वह पीड़ा, कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं हमारी बेटियों-बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया में देखा हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने सैंकड़ों मील अंदर घुसकर तबाह कर दिए हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करने के लिए मजबूर होना पड़ा मैं सेना के शौर्य और पराक्रम को बार-बार सैल्यूट करता है ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह दुश्मन किसी धोखे में न रहे ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है
शुभम के परिजनों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात : प्रधानमंत्री से चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम के परिजनों मुलाकात की आपको बताते चले की पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शुभम की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की प्रधानमंत्री से मिलने वालों में शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्यां मौजूद रहे।
इन परियोजनाएं का किया शिलान्यास : गौरिया पाली मार्ग का दो किलोमीटर तक चौड़ीकरण 113 करोड़, नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण 187.37 करोड़, 220केवी उपकेंद्र यीडा, गौतमबुद्ध नगर का निर्माण 140.73 करोड़, पनकी, कानपुर तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट) 8,305.16 करोड़ घाटमपुर, कानपुर में नवेली पावर प्लांट (660 मेगावाट) 9,337.68 करोड़, चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो संचालन 2,120 करोड़, पनकी मंदिर से पावर हाउस तक पुल निर्माण 28.70 करोड़, पनकी धाम से नहरिया तक पुल निर्माण 36.88 करोड़, 40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट बिनगंवा 296.33 करोड़, बिठूर, कानपुर में अग्निशमन केंद्र का आवासीय भवन 11.92 करोड़, 132 केवी उपकेंद्र इकोटेक 8 ग्रेटर नोएडा का निर्माण 153.28 करोड़, 132केवी उपकेंद्र इकोटेक 10 ग्रेटर नोएडा का निर्माण 168.84 करोड़ एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़ ओबरा सी तापीय परियोजना 6,502 करोड़, खुर्जा तापीय परियोजना 5,544 करोड़ साथ ही कानपुर मेट्रो के द्वितीय चरण का भी प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया।