मेडविन हास्पिटल में लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर सैकड़ों मरीज़ हुए लाभान्वित

कानपुर-मेडविन हास्पिटल की ओर से बाकरगंज कानपुर में प्रातः 10 बजे से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजित हुआ इस एक दिवसीय मेडिकल कैंप में लगभग 500 लोगों को चिकित्सीय सलाह के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया कैंप में विशेष रूप से डॉक्टर अस्मिता वर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं का प्रशिक्षण किया गया महिलाओं में होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया तथा जांच कर दवाईयों का वितरण किया गया इसके साथ ही नाक, कान, गला के विशेषज्ञ डाक्टर ए.बी अंसारी द्वारा मरीजों की गहनता से जांच कर उचित परामर्श दिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर फुरकान अंसारी ने बताया कि हमारे अस्पताल की ओर से असहाय और निर्धन मरीजों के लिए हमेशा से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है और आगे भी अब इस तरह के कैंप ज्यादा से ज्यादा आयोजित किये जाएं अस्पताल प्रशासन इसका प्रयास कर रहा है साथ ही उन्होंने मेडविन हास्पिटल में संचलित चिकित्सा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे हॉस्पिटल कम दामों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा पहला उद्देश्य है इस पहल के साथ हम अस्पताल संचालित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हम अपने जनरल वार्ड के मरीजों के लिए भी एसी की व्यवस्था उपलब्ध करा रहें हैं साथ ही अस्पताल में कुछ दिनों बाद मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था भी उपलब्ध हो जाएगी जिससे मरीज का इलाज और भी सुगमता से किया जाएंगा इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर के अली जनरल फिजिशियन, डॉक्टर मोहम्मद रुम्मान अंसारी, अकील खान, परवेज अमीन, तनवीर अहमद सहित हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद