उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित

कानपुर।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयनित हुए सैकड़ों जवानों के सम्मान हेतु आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन कानपुर डिफेन्स फिजिकल एकेडमी के द्वारा आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह एवं जिलाध्यक्ष कानपुर देहात रेणुका सचान सहित जिला पंचायत सदस्य आलोक सचान दिलीप सचान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के तकरीबन 13 हजार छात्र छात्राओं को एकेडमी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से विभिन्न विभागों में चयन हो सका है। बेहतर फिजिकल तैयारियों एवं कड़े निर्देशों की बदौलत ही कानपुर डिफेन्स फिजिकल एकेडमी भारत में छात्र छात्राओं की पहली पसन्द है। आज करीब 335 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने डायरेक्टर सौरभ शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी कुशल क्षमता एवं निर्देशन के कारण ही आज भारी संख्या में जवानों को सम्मानित करने का मौका मिला है। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष देहात रेणुका सचान ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती में चयनित हुए बच्चों को सम्मानित कर रही है। यह कानपुर नगर के लिए सौभाग्य का विषय है कि कानपुर डिफेन्स फिजिकल एकेडमी यहां है। डायरेक्टर सौरभ शुक्ला अपने संबोधन में छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को बताया कि एकेडमी की स्थापना करने का मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मदद पहुंचना है। श्री शुक्ला ने खुले मंच से कहा कि अन्य एकेडमी व्यापार करती होगी किन्तु कानपुर डिफेन्स फिजिकल एकेडमी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती हैं। अगर किसी मजबूर निर्धन छात्र या छात्रा के पास पैसे का अभाव है तो वह निसंकोच उनसे मिले। डायरेक्टर सौरभ शुक्ला के यह वाक्य सुन प्रांगण में मौजूद सभी की आंखे नम हो उठी। सभी चयनित छात्रों को बाबा श्री श्याम खाटू जी महाराज का चित्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए गए। मुख्य रूप से कोच विपिन सर राजू बॉक्सर मैनेजर शैलेन्द्र यादव तथा संचालन एडवोकेट रोहित मिश्रा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद