कानपुर,आज विकास भवन सभागार में
सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा कानपुर नगर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव का शुभारंभ एवं दीप प्रज्ज्वलन दुर्गेश प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। अधिवेशन की मुख्य अतिथि रेनू शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष , अति विशिष्ट अतिथि शशिकांता प्रदेश महामंत्री सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजा भरत अवस्थी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अन्य पदाधिकारियों का सम्मान पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजूरानी जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। सुपरवाइजर्स एसोसिएशनउत्तर प्रदेश शाखा जनपद कानपुर नगर की चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा सम्पन्न कराई गई।पर्यवेक्षक के रूप में शशिकांता प्रदेश महामन्त्री रही।कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी संगठन तभी ज़िंदा रहता है जब वो अपनी न्यायपरक माँगों व सम्मान के लिए संघर्ष के रास्ते पर बिना झुके व रुके चलता है।परिषद अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने कहा कि मंजूरानी एक सशक्त हस्ताक्षर के रूप में कर्मचारी आंदोलनों का नेतृत्व करती चली आ रही है,परिषद उनके साथ सदैव खड़ा है।अधिवेशन में परिषद के रणधीर सिंह,सहाब सरताज,धर्मेन्द्र अवस्थी,डॉ आलोक सिंह यादव,अजय द्विवेदी,राजेश पाल,विकास अस्थाना,शरद मिश्रा,महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष रुचि त्रिवेदी आदि की उपस्थित्ति एवं रेनू शुक्ला प्रांतीय अध्यक्ष की देखरेख में चुनाव संपत्र हुए जिसमें निम्नांकित पदाधिकारी निर्वाचित हुए जिला अध्यक्ष -मंजू रानी कुशवाहा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-रेनू पटेल,जिला मंत्री-चंद्र बोनल कोषाध्यक्ष-आशा पाल,संप्रेक्षक -गीता यादव,उपाध्यक्ष माधुरीनेही,उपाध्यक्ष- कल्पना यादव,संयुक्त मंत्री- अनामिका पटेल सगठन मंत्री -रचना उत्तम,प्रचार मंत्री -ममताश्रीवास्तव उपरोक्त समस्त पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रदेशअध्यक्षा द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई! सुपरवाइजर संवर्ग की सभी सदस्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन कोमल सिंह जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया गया,स्वागत एवं आभार मंजू रानी जिला अध्यक्ष एवं चंद्र बोनाल जिला मंत्री द्वारा किया गया।
मंजूरानी पाँचवीं बार सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर नगर की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई