श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्त झूमे। बांटी गई बधाईयां

भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उद्देश्य धर्म की थी स्थापना करना। आचार्य सुभाष चंद्र जी महाराज

कानपुर के नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम में श्री ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के 12 वे वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित हो रही श्री मद भागवत कथा में व्यास पीठ से आचार्य पं सुभाष चंद्र जी महाराज के श्रीमुख से भक्तों ने कथा का श्रवण किया। आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव तथा श्री राम जन्मोत्सव की कथा को भक्तों ने श्रवण किया। आचार्य सुभाष चंद्र जी महाराज ने व्यास पीठ से बताया कि श्री राम ने रावण का वध करने के लिए अवतार लिया था। परंतु नारायण के लिए यह कार्य दुर्लभ नहीं था जिसके लिए वो स्वयं धरती पर आते। ये इतना सरल काम था की उनके अनुज लक्ष्मण जी, पवनपुत्र हनुमंत, अथवा जामवंत जी भी कर सकते थे। परंतु कुछ कार्य ऐसे थे जो इतने महत्वपूर्ण थे की उनके लिए ही श्री राम धरा पर आए थे। माता शबरी की लंबी प्रतीक्षा को सम्पूर्ण रूप से फलित करने के लिए प्रभु श्री राम का आगमन आवश्यक था। सर्वोच्च सत्ता का समाज के सबसे कमजोर और तिरस्कृत वर्ग तक स्वयं चल कर जाना एक आदर्श की प्रस्तुति एवं आदर्श राम राज्य का संदेश था। श्री राम स्वयं त्रिलोक स्वामी थे, तब भी उनका अवतरण सांसारिक प्रक्रिया द्वारा ही हुआ था। आचार्य ने व्यास पीठ से कहा कि श्री कृष्ण का जन्म देवकी और वासुदेव के घर पर हुआ था, जबकि उनका पालन-पोषण वृंदावन में यशोदा और नंद ने किया था। श्री कृष्ण ने गोकुल में कई लीलाएँ की माखन चोरी और गोपीकाओं के साथ रासलीला कर उन्होंने धरा को भक्तिमय किया। श्री कृष्ण का जन्म का मुख्य उद्देश्य धर्म की स्थापना करना था, क्योंकि कंस के अत्याचार के कारण समाज में अन्याय और अत्याचार बढ़ गया था। कथा के दौरान भजनों पर भक्त जमकर झूमे। इस मौके पर मुख्य रूप से आचार्य अमित मिश्रा आचार्य अंकित मिश्रा अरुण दीक्षित पं राज तिवारी पं मृदुल तिवारी राजीव सक्सेना पुष्पेंद्र त्रिवेदी सुशीला त्रिवेदी कपिल सिंह श्वेता सिंह आकर्षण गुप्ता शारदा गुप्ता श्रवण तिवारी अजय अग्रवाल धर्मेंद्र सिंह बबलू तिवारी डॉ एस एन द्विवेदी विवेक मिश्रा मुक्तेश बंसल भावना अग्रवाल नवीन तिवारी केके बाजपेई संजय दिनेश मोदी केके मिश्रा पूनम श्रीवास्तव दिनेश तिवारी अमन हेमंत श्रीवास्तव यशराज सिंह मनोज यादव विकास त्रिपाठी अनुज त्रिपाठी कमल त्रिवेदी राज तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद