राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सेना के जवानों व देश की सलामती के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में आपरेशन सिंदूर के शहीद सैनिकों व पहलगाम के शहिदों को श्रद्धांजलि दी गई। देश व सेना के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दिव्यांगजनों ने हांथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली और क्षेत्र के नागरिकों से जागरूक रहने की अपील की।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आज ईश्वर से देश व सेना के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। आपरेशन सिंदूर के शहीद सैनिकों व पहलगाम के शहिदों को श्रद्धांजलि दी गई है।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमें अपने सेना के जवानों पर नाज है। हमारे जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। देश की सेना की वजह से देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम अपने देश के सैनिकों का ऋण कभी नहीं चुका पाएंगे।
आज कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, जौहर अली, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, सरला, अनुराधा गुप्ता, गोमती वर्मा, राम जानकी, सीमा कुशवाहा, याशमीन, रामकुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद