विश्व अस्थमा दिवस” के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

कानपुर।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा 6 मई को मनाए जाने वाले “विश्व अस्थमा दिवस” के संबंध में आज दिन मंगलवार, दिनांक 6 मई 2025 को दोपहर 1 बजे “सेवा मंदिर”, आई.एम.ए. कार्यालय, 37/7, परेड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, उपाध्यक्ष डॉ. कुणाल सहाय, मानद सचिव और माइक्रोबायोलॉजी विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्रा, आईएमए एएमएस के चेयरमैन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. अनुराग मेहरोत्रा एवं अतिथि और विशेषज्ञ डॉ. सुधीर चौधरी, पूर्व विभागाध्यक्ष, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, डॉ. एके सिंह, वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, रीजेंसी अस्पताल, कानपुर और डॉ. अवधेश कुमार, विभागाध्यक्ष, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।इस बारे में जानकारी देते हुए आई एम ए अध्यक्ष कानपुर डॉक्टर नंदिनी रस्तोगी ने बताया की अस्थमा के बारे में जनसामान्य को जागरूक करना और उसके प्रभावी नियंत्रण के लिए शिक्षा और सहयोग को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद