पुरस्कृत कर सम्मानित किए गए प्रतिभावान सफल स्कूली छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में सफल छात्रों की हौसला अफजाई

कानपुर ,स्कूली छात्रों की हौसला अफजाई के लिए प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,एन्टी करप्शन इंटरनेशनल कौंसिल कानपुर यूनिट के तत्वाधान में पृथ्वी दिवस पर नम्रता एजुकेशन सेंटर, यशोदानगर, कानपुर एवं एल आर चन्देल इंटर कॉलेज, बजरंगपुरी, यशोदानगर, कानपुर आदि स्कूलों में चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, उसी क्रम में आज प्रतिभागित छात्र -छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना प्रमाण -पत्र वितरित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं एन्टी करप्शन इंटरनेशनल कौंसिल कानपुर यूनिट के एग्जीक्यूटिव मेंबर प्रेम शंकर पाण्डेय की विशेष उपस्थिति सराहनीय रही l कार्यक्रम में समस्त शिक्षक स्टाफ के साथ एन्टी करप्शन इंटरनेशनल कौंसिल कानपुर यूनिट के सुरेश चन्द्र द्विवेदी, हिमांशु त्रिवेदी, अतुल त्रिवेदी, सदस्य गुड्डू दीक्षित एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पी एस पांडे पाण्डेय आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद