अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष प्रवास पर

संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान के तहत झांसी समेत कई जिलों में जिलाध्यक्षों से करेंगे बैठक

कानपुर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सेंट्रल उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया प्रवास पर झांसी मंडल के ललितपुर जिले में पहुंचे। जहां ललितपुर जिला कार्यालय में ललितपुर जिलाध्यक्ष भगत राजा से मुलाकात कर संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। जिला इकाई के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत कानपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र तोमर मण्डल पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह युवा जिला मंत्री प्रियांशु ठाकुर का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया। ललितपुर जिले के कार्यकारिणी से संगठन के विस्तार हेतु एवं संगठन द्वारा चलाई जा रही सदस्यता अभियान पर मुख्य रूप से चर्चा की गई जिलाध्यक्ष ललितपुर भगत राजा जी ने पूर्ण आश्वासन देते हुए ललितपुर में पूर्ण रूप से संगठन का विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर मुख्य रूप से कार्य करने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर कभी संख्या में संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद