कानपुर, जम्मू-कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष 26 पर्यटक जान गवाने वाले मासूमों पर हुए अत्यंत हृदय विदारक आतंकी हमले के विरोध में आज़ चुन्नी गंज स्थित थाना कर्नलगंज के पास समाजवादी पार्टी के सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष आसिफ कादरी के नेतृत्व में चारों आतंकवादियों के प्रतिकात्मक पुतले को बीच चौराहे पर सूली पर लटकाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भारत सरकार से मांग कि आतंकवादी जिंदा हो या मुर्दा उनको बीच सड़क पर लटकाकर मौत के घाट उतार कर इबरत का निशान बना दे।जिससे की भविष्य में भारत की तरफ़ नापाक इरादों से पाकिस्तान आतंकवादी घुसपैठ न कर सके।प्रर्दशन में मुख्य रुप से उपस्थित सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष आसिफ कादरी, सीसामऊ वि•स• वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, आरिफ राजू, सीसामऊ वि•स• उपाध्यक्ष फ़ैज़ अंसारी, मोनू ख़ान, शफीक नेता, तासिब खान, शाहरुख,वासु गुप्ता, शुभम्, अजय अग्रवाल, इस्तियाक अहमद, सारांश,शोनू,मो• शाहिल, इंतिजार अहमद, चांद बाबू, अशफाक मुख्य रुप से उपस्थित रहे!
आतंकवाद के प्रतिकात्मक पुतले को सूली पर लटकाकर कर विरोध प्रदर्शन