गोविन्द नगर चर्च में गुड फ्राइडे आराधना सभा का आयोजन

कानपुर, आज दिनांक 18 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ‘न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड’ के द्वारा 13-ब्लाक, गोविन्द नगर चर्च में गुड फ्राइडे आराधना सभा का आयोजन किया गया जिसमें आये हुये सभी लोगो ने मिलकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना की व उसकी महिमा में गीत गाये गये। क्वायर के द्वारा जो क्रूस पर कुरबां है वो मेरा मसीहा है, हर जख्म जो उसका है, वो मेरे गुनाह का है और होके कुरबान हर गुनाह से तूने मुझको है बचाया, हर खुशी मिली तुझमें ऐ मसीह जब से दिल में तू है आया इत्यादि गीतो को गाकर प्रभु यीशु की आराधना की। उपस्थित सभी लोगो ने प्रभु यीशु मसीह के वचनो पर चलने का वादा किया एवं इस पवित्र अवसर पर अपने-अपने गुनाहो से पश्चताप करते हुये प्रार्थना की।
प्रभु यीशु मसीह की 7 वाणिया जो क्रस पर से प्रभु यीशु ने कही प्रमुख प्रचारकों के द्वारा प्रचार किया गया। पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी अनिल गिलबर्ट, मिसेज हेलीना सिंह, मिसेज पूर्णिमा जेम्स, भाई विजय श्रीवास्तव, पादरी राकेश मसीह, पादरी भीम सिंह, मिसेज सुनीता क्लेमेन्ट, पादरी ब्रजेश कुमार, पादरी सैमसन मसीह इत्यादि क्वायर का संचालन ब्रदर रोहित जॉन, मनीष जेम्स व अंकित मसीह ने किया। विशेष गीतो को मोना पाल, ऑचल, सिस्टर डॉरथी दास व रीता मसीह ने गाकर प्रभु की आराधना की। अन्य तमाम लोगो में प्रमुख रूप से भाई मुकेश, विश्वजीत, पादरी संदीप मसीह, हाजिरा पॉल, भाई सुनील, पादरी हरी सिंह, मिसेज मधुलिका, बहन सरोज मसीह, भाई मनोज जेकब, भाई सजीव, बहन मार्था पॉल, बहन नीलम, व सैकड़ो लोग इस आराधना में सम्मिलित हुये।चर्च के मुख्य पादरी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने पूरी मानवता के उद्धार की कीमत क्रूस पर जान देकर चुकाई और हमारे सारे पाप व अधर्म के बोझ को अपने ऊपर ले लिया ताकि हम सब पापों से छूटकर उद्धार प्राप्त कर सकें और अपने श्रृष्टिकर्ता परमेश्वर पिता के साथ रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद