भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद ने पदाधिकारियो के संग मनाई अंबेडकर जयंती

बाबा साहब की प्रतिमा को दुग्ध से अभिषेक कर किया माल्यार्पण।

भारतीय जनता पार्टी पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा एवं वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने पदाधिकारियों संग दामोदर नगर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुग्ध एवं चरर्णामृत से अभिषेक किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि आज हमारा देश बड़े धूमधाम के साथ अंबेडकर जयंती मना रहा है और उनके महान विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह दिन केवल एक जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। सबल और सशक्त भारत के निर्माण में बाबा साहेब हम सबके प्रेरणापुंज हैं। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर वो शख्स हैं जिन्होंने भारत को उसका संविधान दिया और कोई भी देश बिना संविधान नहीं चल सकता। बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता और संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में सबसे अहम रोल अदा किया बाबासाहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम जीवनपर्यंत स्वयं एवं आने वाली युवा पीढ़ी को महापुरुषों एवं वीर योद्धाओं की वीर गाथा बताते हुए उनका सम्मान करें डॉ भीमराव अंबेडकर ने एक वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि भारत के बेहतर निर्माण और संविधान निर्माण के लिए कार्य किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बिट्टू पारिहार विकास मल्होत्रा अमित तिवारी विजय वर्मा नीरज भदौरिया राजीव चक्रवर्टी जयंती वर्मा नीलम गुप्ता राजीव गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद