परशुराम जन्मोत्सव पर प्रज्वलित होंगे 11 करोड़ दीपक

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता। जारी किए गए निर्देश

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प. कमल किशोर अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष प. कौशल किशोर अवस्थी एवं प्रदेश महामंत्री अमरप्रीत सिंह भारद्वाज तथा प्रदेश शिक्षा समिति के महामंत्री स० हर्षप्रीत सिंह भारद्वाज ने वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि भगवान विष्णु स्वरूप अवतारी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को उनके एवं ब्राह्मण समाज सहित अन्य वर्गों के द्वारा भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके लिए देश के सभी प्रदेश अध्यक्षों जिलाध्यक्षों सहित तहसील ब्लाक वार्ड के पदाधिकारियो को निर्देश दे दिए गए है। प. कमल किशोर अवस्थी ने कहा की भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्यता से मनाया जा रहा हैं। श्री अवस्थी ने बताया कि सर्व ब्राह्मण विकास परिषद भगवान परशुराम जन्मोत्सव कानपुर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सप्ताह भर मनाया जा रहा है| वार्ता को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने बताया की सर्व ब्राह्मण विकास परिषद पूरे देश के आम जनमानस से ग्यारह करोड़ दीपक भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दीप प्रज्वलित करने का आव्हान किया हैं।
वार्ता में बताया गया कि उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गये हैं। कि परिषद के मुख्यालयों एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में सुंदरकांड, भगवान परशुराम जी का अभिषेक सायं 7 बजे दीप उत्सव का कार्यक्रम आयोजित करें। 11 करोड़ दीप प्रज्वलन कर लक्ष्य को पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद