क्रासिंग खोला जाय या इस क्रासिंग पर बनने वाले ओवर ब्रिज को टी टाइप बनाकर जरीब चौकी बाजार की तरफ न लाया जाय

कानपुर, आज जरीबचौकी बाजार मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुन तिवारी,जरीब चौकी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मिश्र,अरुण पांडे,, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता,गोविन्द गुप्ता, पुष्पेंद्र द्विवेदी, आज़ाद गुप्ता, श्यामू पांडे, संस्कार गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता, एस एन गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, धर्मेंद्र बिहारी, मंजीत सिंह आदि* पदाधिकारियों व जरीब चौकी के व्यापारियों ने जरीबचौकी क्रॉसिंग मे ओवर ब्रिज बनने से एक हिस्से के जरीब चौकी बाजार की तरफ आने से जरीब चौकी बाजार के समाप्त हो जाने की आशंका से हुई बैठक मे तय किया कि कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी से अपनी समस्या को पुनः बताते हुए जरीब चौकी व आसपास के बाज़ारो के 21 हज़ार व्यापारियों,उनके परिजनों व निवासियों द्वारा इ मेल के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन भेजे जायेंगे |जिसमे गुमटी व जरीब चौकी के व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल थे और वर्ष 2022 मे दिल्ली मे सांसद देवेंद्र सिंह भोले के साथ रेल मंत्रालय मे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलने के दौरान एलीवेटेड ट्रेक बनने पर सहमति हुई थी और वर्ष 2023 मे एलीवेटेड ट्रेक बनने का प्रस्ताव तय हुआ था | बैठक मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल के साथ जरीब चौकी बाजार के जिन व्यापारियों ने मंधना से अनवरगंज तक रेलवे लाइन हटाने की मांग को लेकर गुमटी के व्यापरियो के साथ आंदोलन किया था वही जरीब चौकी के व्यापारी उनकी तरफ ओवर ब्रिज का हिस्सा आने से नई मुसीबत मे आ गए है जिससे उनका बाजार व व्यापार समाप्त हो जाएगा इस मामले को सांसद जी को पुनः समझाया जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद