भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरित

कानपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2025 कैबिनेट की मंजूरी के बाद लोकसभा एवं राज्यसभा में बहुमत के साथ पारित होने पर भाजपा कानपुर उत्तर के यशस्वी जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर आम जनमानस को बधाई दी अनुभव कटियार ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के शोषित वंचित पीड़ित तबके को भाजपा ने समानता एवं सामाजिक न्याय दिलाने का काम किया है।इस मौके पर उपस्थित मोर्चा प्रभारी एवं जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्षों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का अंत हुआ है, इस विधेयक के माध्यम से वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियाँ अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और न्यायसंगत होने वाली हैं। इससे निश्चित ही मुस्लिम समुदाय के गरीबों, महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा।इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री विनोद पाल, महामंत्री शिवम कुशवाहा अजय कार्यक्रम संयोजक अंकित सैनी, मंडल अध्यक्ष अजय राजपूत, धरमू पाल, रोहित सैनी, अंकित सैनी अमित गुप्ता, मिथुन, अभिषेक पाल, राहुल वर्मा जी के साथ ओबीसी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद