छठे दिन पूजन में उमड़े क्षेत्रीय। पार्षद ने किया कन्या पूजन

कानपुर।

नगर के बर्रा वार्ड 77 भारतीय जनता पार्टी पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा बर्रा 2 स्थित ब्रिटिश कोचिंग वाली रोड का भूमि पूजन नवरात्रि के मौके पर नौ देवी नौ उद्घाटन की श्रृंखला में मुख्य अतिथि
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के संग कन्याओं का विधिवत पूजन किया इस मौके पर पार्षद अखिलेश बाजपेई ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनाया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा चलाई जा रही नौ देवी नौ उद्घाटन मुहिम की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्पूर्ण वार्ड के विकास के लिए बधाई दी गई। पूजन के पश्चात पार्षद ने वरिष्ठ नागरिकों एवं सहयोगियों से बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कराए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए पार्षद अखिलेश बाजपेई ने माल्यार्पण किया। पार्षद अखिलेश बाजपेई ने बताया कि उनका पहला कर्तव्य सम्पूर्ण वार्ड का विकास कराना तथा हर समस्या को समाप्त करना है। श्री बाजपेई के मुताबिक क्षेत्र के प्रत्येक पार्कों को उनके तथा नगर निगम के द्वारा सुंदरीकरण कराया जा रहा है तथा कई पार्क मौजूदा समय में क्षेत्रीय आम जनमानस को व्यवस्थित करा सौंपे भी जा चुके हैं। बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रीय आम जनमानस ने जय मां अम्बे जय मां दुर्गे के जोरदार नारों का उद्घोष लगाया इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से पुष्पा तिवारी पुनीता सिंह प्रदीप त्रिपाठी ओम पाठक रामकिशन बाजपेई अजय त्रिपाठी पप्पू सेंगर आशु तिवारी रॉकी सरदार डॉ राजभर सिंह राजेश सिंह दीपू सिंह पंकज गुप्ता
मनीराम तिवारी मोनू शर्मा प्रदीप मिश्रा शैलेन्द्र सिंह सेंगर दिलीप त्रिपाठी प्रखर शुक्ला रामजी दीक्षित अजय त्रिपाठी सतेन्द्र तिवारी पप्पू सेंगर विनोद सरोज शिवम तिवारी सुमित तिवारी अन्नू तिवारी एवं संचालन श्रीओम पाठक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद