पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पार्षद ने कन्या पूजन कर किया कार्यों का शुभारंभ

कानपुर नगर के बर्रा वार्ड 77 भारतीय जनता पार्टी पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा बर्रा विश्व बैंक स्थित सी सेक्टर बड़ा पार्क पर नवरात्रि के मौके पर नौ देवी नौ उद्घाटन की श्रृंखला में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश त्रिवेदी के संग कन्याओं का विधिवत पूजन किया इस मौके पर पार्षद अखिलेश बाजपेई ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनाया। अपने संबोधन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश त्रिवेदी ने पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा चलाई जा रही नौ देवी नौ उद्घाटन मुहिम की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्पूर्ण वार्ड के विकास के लिए बधाई दी गई। पार्षद अखिलेश बाजपेई ने बताया कि वह अपने वार्ड 77 के आम जनमानस को अपना परिवार मानते हैं इसी की बदौलत आज वह क्षेत्र के पार्षद है उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं नगर सहित प्रदेश में भाईचारे सौहार्द के लिए उन्होंने आज कन्या पूजन कर कार्यों का शुभारंभ किया। पूजन के पश्चात पार्षद ने वरिष्ठ नागरिकों एवं सहयोगियों से बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कराए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बुजुर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए पार्षद अखिलेश बाजपेई ने माल्यार्पण किया। पार्षद अखिलेश बाजपेई ने बताया कि आज बर्रा विश्व बैंक के सी सेक्टर क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय आम जनमानस को राहत देने के लिए समरसिबल पम्प कार्य का पूजन उनके तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश त्रिवेदी के द्वारा किया गया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय आम जनमानस ने जय मां अम्बे जय मां दुर्गे के जोरदार नारों का उद्घोष लगाया इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद