कानपुर, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम” के अंतर्गत, १०० दिवसीय ‘राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम’, आयोजित किया जा रहा है जो कि प्रधानमंत्री भारत सरकार,नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता के अंतर्गत, कानपुर नगर में 1 जनवरी से किया जा रहा है।
आई.एम.ए. कानपुर की अध्यक्ष, डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने सभी का स्वागत किया और बताया की, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा, ‘क्षय रोगियों’ के लिए “पौष्टिक आहार किट वितरण (पोटली वितरण) का योगदान कर रहा है जिसमें, ‘निश्वय मित्र पोर्टल में इनरोल्ड, लगभग 300 निर्धन क्षय रोगियों को, “पौष्टिक आहार किट (पोटली वितरण)”, उपलब्ध कराई गई।इस कार्यक्रम में, कानपुर नगर के जिलाअधिकारी, ‘मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, उन्होंने इन मरीजों को आई.एम.ए. द्वारा दी गई, पौष्टिक आहार किट “पोटली’ क को वितरित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन, आई.एम.ए. कानपुर के सचिव, डॉ. विकास मिश्रा ने किया एवं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं विशिष्ट अतिथि, डॉ. हरि दत्त नेमी, मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर नगर थे और इस प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर, डॉ. सुबोध प्रकाश, डिस्ट्रिक ट्यूबरक्लोसिस ऑफीसर थे, जिन्होंने इनरोल्ड मरीजों को उपलब्ध कराया।इस कार्यक्रम में, डॉ. नंदिनी रस्तोगी (अध्यक्ष), डॉ. विकास मिश्रा (सचिव), डॉ. अमित सिंह गौर (उपाध्यक्ष), डॉ. कुणाल सहाय (उपाध्यक्ष), डॉ. दीपक श्रीवास्तव (वित्त सचिव), डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. वी. सी. रस्तोगी (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. ए.के. श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. ए.के. आहूजा (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. ए. के. त्रिवेदी, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. श्रीपद खैरनर, डॉ. समीर गोविल, डॉ. संतोष राजपाल, डॉ. पुष्पा राजपाल, डॉ. कीर्ति वर्धन सिंह, डॉ. मानसी सिंह, डॉ. ए. के. मित्तल, डॉ. एम. जे. गुप्ता, डॉ. राजीव कक्कड़, डॉ. आर. के. दवे, आदि लोग रहे!
१०० दिवसीय राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम’ आयोजित