श्री प्रेम प्रकाश आश्रम कानपुर में मनाया गया श्री प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव

कानपुर
कौशलपुरी स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में चल रहे वार्षिकोत्सव में आज दूसरे दिन रविवार को प्रातः 8 बजे दी एंबिएंस स्थित फजलगंज में महामंडलेश्वर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज जी ने प्रवचन किया एवं भक्तों द्वारा किए गए प्रश्नों के बड़े ही उचित उत्तर दिए ।

*सायंकालीन बेला पर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज एवं संत भोलाराम जी द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष में 1100 जोड़े सहित महाआरती का आयोजन किया गया एवं मां दुर्गा माता के नवरात्रे प्रारंभ होने के 250 से अधिक कन्याओं के महा कन्या भोज का आयोजन किया गया संग ही संत द्वारा गए गए भजनो ने सभी भक्तगणों जो झूम उठाया ।। बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम की भी योजना की गई।। कार्यक्रम में समस्त प्रेम प्रकाश पुरुष एवं महिला मंडली उपस्थित रही।।*

*महाराज जी ने प्रवचन में बताया कि सनातन धर्म का अगर ये अर्थ माना जाए सेवा सहकार व संस्कार तो निश्चित है कि ह्रदय व मानसिकता अपने आप शुद्ध हो जाएगी गलत विचारों की ओर दिमाग आकर्षित नहीं होगा ।। मानव मानव के बीच प्रेम की मानवता जागृत होगी । यही सनातनी भावना की अलख जगाने का हम सबको अलख जगाने का प्रयास करना चाहिए ।। निश्चित अनिश्चित आज नहीं तो कल सुविचार की ओर आकर्षण बनेगा ।।आज नई पीढ़ी में भारतीय सभ्यता का बोध नहीं हो रहा है आधुनिक व पश्चात तकनीक की और हम आकर्षित हो रहे है और सब अपने हाथों में दिमाग को कमजोर करने का यंत्र का दूर उपयोग कर रहे है ।। शिक्षक संस्थानों में भारतीय संस्कृति का अधिक सदुपयोग करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद