कानपुर, महाकुंभ में हुई भगदड़ के संदर्भ में अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर अर्पित त्रिवेदी ने महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और कहा कि महाकुंभ में लापता हुए लोगों के परिजन परेशान हैं उनकी सही संख्या बताये जाए और परिजनों को आर्थिक मदद की जाए क्योंकि कई परिवार ऐसे हैं जिनके मुखिया ही महाकुंभ में लापता हो गए हैं।
महाकुंभ आस्था का बड़ा केंद्र है,महाकुंभ में हुई अनहोनी के पीड़ितों की आर्थिक मदद होनी ही चाहिए!ज्ञापन में शादाब आलम,दीपक खोटेअजय श्रीवास्तव,मुकेश दीक्षित,रजत यादव,नीरज गुप्ता,विनोद यादव,आलेख सिंह,सौरभ सिंह,सिद्धार्थ यादव,बलराम समुद्रे,शनि सागर, सपा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बड़े, शांतनु मिश्र,सत्यम ठाकुर,संजय यादव,शिवम जायसवाल,शरद पांडे,उदय द्विवेदी,हर्ष मिश्रा,दिव्यांश शर्मा,ओम श्रीवास्तव,भोला आदि रहे।
महाकुंभ में हुई भगदड़ मृतक परिवारों को आर्थिक मदद देने की सरकार से मांग