पार्षद ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक को सम्मानित

कानपुर।

नौबस्ता वार्ड 65 के पार्षद योगेन्द्र शर्मा यश ने कानपुर दक्षिण जिलाधक्ष शिवराम सिंह को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने पार्षद के संग गए बूथ अध्यक्षों से वार्ता करते हुए क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा दक्षिण जिले की पुनः जिम्मेदारी दी है। उनके जिलाध्यक्ष पुनः बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी किदवई नगर विधानसभा विधायक महेश त्रिवेदी के जन्मदिन के मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने उनके आवास पर कार्यकर्ताओं के संग पहुंच उनका स्वागत 21 किलो की माला पहनाकर तथा गदा भेंटकर स्वागत करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित तिवारी विकास बाजपेई विकास मेहरोत्रा अभिषेक द्विवेदी हर्षित अवस्थी राजू गुप्ता राजेश शुक्ला सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद