लीला जनकल्याण समिति ने महिला कैदियों को वितरित की होली सामग्री

कानपुर । लीला जन कल्याण समिति के द्वारा होली पर्व पर जिला कारागार उन्नाव की महिला कैदियों को अबीर गुलाल रंग पिचकारी आदि का वितरण किया। महिला कैदियों के संग रह रहे बच्चों के रंग गुलाल पाकर चेहरे खिल उठे लीला जनकल्याण समिति की सचिव शिल्पी सिंघानिया ने बताया कि विगत कई वर्षों से समिति के द्वारा निरंतर नगर के विभिन्न बस्तियों में समय-समय पर खाद्य एवं पाठ सामग्री वितरित की जाती है संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पिचकारी रंग गुलाल पेन पेंसिल स्लेट तथा दैनिक कार्य के जरूरी सामान तौलिए चादर भेंट करते हुए उन्हें समोसे फ्रूटी सहित अन्य सामग्री वितरित की गई कार्यक्रम के दौरान संस्था की सचिव शिल्पी सिंघानिया ने महिला कैदियों को सेवा का संकल्प दिलाया श्रीमती सिंघानिया ने बताया कि होली का पर्व सनातन अनुयायियों के लिए उत्साह एवं उमंग का विषय सदैव से रहा है कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाकर सामूहिक राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर समय-समय पर हर आम जनमानस के द्वारा आयोजित किए जाने चाहिए जिससे जरूरतमंदो को भी खुशियों में शामिल किया जा सके। इस मौके पर मुख्य रूप से सचिव शिल्पी सिंघानिया कोषाध्यक्ष मिनी गुप्ता सुमन गुप्ता रितु गुप्ता श्रद्धा गुप्ता अखिलेश गुप्ता मनीष गुप्ता सोनू शुक्ला अंजलि अपर्णा सहित काफी संख्या में समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद