भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय में विश्व मोटापा दिवस पर जागरूकता अभियान संगोष्ठी आयोजित

कानपुर।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय में विश्व मोटापा दिवस के अवसर पर मोटापा मुक्त कानपुर बनाने हेतु एक जागरूकता अभियान पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में बढ़ते मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं महापौर प्रमिला पांडे जिला अध्यक्ष दीपू पांडे शिवराम सिंह दिनेश कुशवाहा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आज पूरे विश्व में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक मोटापे से ग्रसित हैं। मोटापे से गठिया, फैटी लीवर, मधुमेह, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियां सहित अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने बताया कि विश्व मोटापा दिवस पहली बार 11 अक्टूबर 2015 को मनाया गया था, लेकिन बाद में इसका दिनांक बदलकर 2020 में 4 मार्च कर दिया गया, और तब से यह प्रतिवर्ष इसी तिथि को मनाया जा रहा है। पाल ने कहा कि एक बीजेपी कार्यकर्ता 10 लोगों को जागरूक करेगा और वो 10 लोग और 10 लोगों को जागरूक करेंगे ।हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अहमद* ने कहा कि मोटापे के कारण हृदय रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसे नियंत्रित करने के लिए रिफाइंड तेल का प्रयोग बंद करना आवश्यक है।
*पोषण विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा माथुर ने कहा कि लोगों को अपनी खान-पान की आदतों में बदलाव करना होगा। उन्होंने जोमैटो, स्विगी जैसी ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं से बचने और घर का बना पौष्टिक भोजन ग्रहण करने की सलाह दी।नमक का सेवन पूरे दिन में 5 ग्राम से अधिक न करें।मोटापा दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का संचालन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने किया!इस अवसर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बालचंद मिश्रा,पूर्व विधायक अजय कपूर,के के सचान डॉ. मनमीत सिंह, श्याम लाल मूलचंदानी, संजीव पाठक, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम, महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता,प्रकाश वीर आर्य,पवन प्रताप सिंह,आलोक शुक्ला,जय प्रकाश कुशवाहा,सुनील साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद