विद्यालय में छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

कानपुर।माल रोड स्थित सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्रा का विदाई समारोह प्रधानाचार्या श्रीमती सविता यादव के नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक मूर्ति माल्यार्पण व देवी मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष पुष्प माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।प्रधानाचार्या का स्वागत पुष्प गुच्छ तथा स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम दौरान कक्षा 11 की छात्राओं ने अपने सीनियर का विदाई समारोह सरस्वती वंदना द्वारा नमन करते हुए नृत्य गायन स्पीच कविता तथा अन्य कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसको देखकर सभी छात्राएं मंत्रमुग्ध हो गई कक्षा 12 की छात्राओं ने अपना अनुभव अपने जूनियर को बताया और कहा कि स्कूल में सभी को अपने गुरुओं का आदर सम्मान करना चाहिए । उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए क्योंकि गुरु आपको हमेशा सही दिशा में आगे ले जाते हैं कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता यादव ने सभी छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि सभी अध्यापकों ने माता-पिता की तरह व्यवहार किया हम अग्रिम बोर्ड परीक्षा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टिप्स देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद