स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कानपुर।
पनकी रोड आवास विकास तीन नंबर स्थित एल आर किड्स गार्डन स्कूल में 76वा गणतंत्र दिवस समारोह का धूमधाम के साथ आयोजन हुआ जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने डांस ,स्वर पाठ,कविता एव अभिनय के माध्यम से वीर बलिदानियों के बलिदान को प्रस्तुत किया l
ध्वजारोहण के तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक भूपेन्द्र वर्मा सर ने अपने भाषण में बच्चों को बताया की -भारत की आजादी के लिए लड़ने वालों के बलिदान और एक लोकतांत्रिक गणराज्य के लिए उनके दृष्टिकोण का सम्मान करें। इस पर विचार करें कि उनकी विरासत आज हमें किस प्रकार प्रेरित करती है। विविधता में एकता के विषय का अन्वेषण करें, इस बात पर ध्यान केंद्रित करें कि भारत में विभिन्न संस्कृतियाँ, धर्म और भाषाएँ कैसे सामंजस्यपूर्ण रूप से सह-अस्तित्व में हैं, जिससे देश अद्वितीय बनता है।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर एडीजेसी धर्मेंद्र वर्मा ने देश के संविधान और उसके मौलिक अधिकारों से अवगत कराया। कार्यक्रम का समन्वय प्रधानाचार्या श्रीमती आरती सेठ द्वार किया गया l प्रधानाचार्या ने बताया गया कि आज के युग में बच्चों को बाल्य मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मॉडल आधारित शिक्षा पद्धति की आवश्यकता के बारे में बताया । प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों को सफल योजना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद