कानपुर
युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ योगी एवं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर प्रो. विनय पाठक के निर्देशानुसार रामादेवी चौराहे पर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का समापन डीसीपी कानपुर नगर रविन्द्र कुमार एवं सरसौल विकास खंड की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती डा विजय रत्ना सिंह तोमर की गरिमामय उपस्थिति में समापन समारोह का आयोजन मलिक गेस्ट हाउस में किया गया। इस अवसर पर डीसीपी जी ने पुनः यातायात नियमों का पालन, दोपहिए वाहन पर हेलमेट, कार चालक को सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विजय रत्ना ने हेड फोन, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन न चलने के लिए जनमानस को प्रेरित किया। संगोष्ठी के उपरांत बीएनडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर्स द्वारा रामादेवी चौराहे पर नारो के साथ रैली निकाली। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, नेहरू युवा केंद्र के ए पी एस टी पी मिश्रा एवं यातायात प्रभारी मनोज मौके पर उपस्थित थे।