कानपुर ।
साजन उम्र 20 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी कानपुर देहात के पिछले सात महीने से दाहिने घुटने में दर्द था जो कि धीरे-धीरे बढ़ रहा था साथ ही घुटने के बाहर की तरफ सूजन महसूस हुई, जो कि पिछले दो माह से काफी तेजी से बढ़ने के साथ दर्द भी बढ़ गया था जिस कारण उन्होंने शहर के डाक्टरों को दिखाया तो पाया गया कि दाहिने पैर के घुटने के पास की हड्डी (फिबुला बोन हेड) में ट्यूमर (Giant Cell Tumour) जो कि आसपास की माँसपेशियों में फैल चुका था सभी ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया या फिर पैर काटने की सलाह दी, जिसके बाद दिल्ली एम्स में दिखाया परन्तु वह वहाँ संतुष्ट नहीं हुए जिसके बाद साजन ने डा० संजय कुमार विभागाध्यक्ष, हड्डी रोग विभाग (जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर) को ओ०पी०डी० में दिखाया, भर्ती करने के बाद उचित जॉचों, सी०टी० स्कैन, एक्सरे एवं एम०आर०आई० में पाया गया कि ट्यूमर पास की मांसपेशियों में फैल गया है, तत्पश्चात ऑपरेशन कर ट्यूमर निकालने का फैसला डा० संजय कुमार द्वारा लिया गया। दिनाँक 21.01.2025 को मरीज का ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि ट्यूमर हड्डी से बाहर फैलकर आस-पास की मांसपेशियों में फैल चुका है तथा खून की नलिका एवं नसों Nerves को घेर चुका है। लगभग चार घण्टे के आपरेशन के बाद बिना किसी विकार के ट्यूमर निकालकर मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया तथा पैर कटने से बचा लिया गया। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है तथा ऑपरेशन से बहुत खुश है। उसने एवं उनके परिवारजनों ने डा० संजय कुमार एवं उनकी टीम को बहुत धन्यवाद एवं बधाई दी। आपरेशन टीम में डा० संजय कुमार के साथ डा० वैभव अधौलिया, डा० अरविन्द पटेल, डा० अखण्ड प्रताप सिंह, डा० हर्षित, डा० अनुराग कुमार एवं एनेस्थीसिया विभाग से डा० बीना अरोड़ा, डा० सुप्रीत, डा० सिवानी, डा० शिवा, डा० अरीबा आदि शामिल थे।
पैर की हड्डी का ट्यूमर निकालकर पैर कटने से बचाने का सफलतापूर्वक ऑपरेशन