वीरेन्द्र कुमार के जल समाधि की घोषणा पर पुरे प्रदेश के दिव्यांग सरसैया घाट में होंगे एकत्र
वीरेन्द्र कुमार से जल समाधि न लेने की अपील
सरकार ने मांगे पुरी नहीं की तो हो सकता है सामुहिक जल समाधि
मुख्य सचिव, राज्यपाल के सचिव से वार्ता के बाद भी लेखपाल, मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नहीं मिली नियुक्ति
नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी नहीं मिली
पेंशन पांच हजार नहीं हुई
प्रशासन ने आन्दोलन से रोका तो जेल भरो आंदोलन चलाएंगे
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी व जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आज पत्रकार वार्ता कर 18 जनवरी को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार द्वारा सरसैया घाट में जल समाधि लेने की घोषणा करने की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी व जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने वीरेन्द्र कुमार से जल समाधि लेने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील कि है। उन्होंने कहा कि जल समाधि लेने का निर्णय बड़ा है इसे न करें।
उन्होंने कहा कि यूं.पी. तृपल एस. सी. आयोग दिव्यांग कोटे के मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को प्री व मेन्स परीक्षा लेने के बाद नाट क्वालिफाई व लेखपाल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद अक्षम बता कर नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जिसके लिए दिव्यांगजन पीछले 13 मांह से ईको गार्डेन लखनऊ में धरना दे रहे हैं। सरकार उनकी फरियाद नहीं सुन रही है। जिससे क्षुब्ध होकर वीरेन्द्र कुमार ने जल समाधि लेने जैसा बड़ा कदम उठाया है।
प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने बताया कि मुख्य सेविका, लेखपाल अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने व दिव्यांगजनों के नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी व पेंशन पांच हजार रुपए करने की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन में पुरे प्रदेश के दिव्यांगजन सरसैया घाट पहुंच रहे हैं। अगर प्रशासन दिव्यांगजनों को आन्दोलन करने से रोकता है तो हम लोग जेल भरो आंदोलन करेंगे।
वहीं राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इस सरकार में न सरकार सुन रही है न प्रशासन। कानपुर में दिव्यांगजनों को न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन के आदेश के बावजूद आसरा आवास नहीं मिला, रासन कोटे की दुकानों में प्रशासन आरक्षण कोटा नहीं पुरा कर रही है। दिव्यांगजनों को कोटे के तहत 68 दुकानें मिलनी चाहिए, जबकि मात्र 14 दुकानें आवंटित हैं। दिव्यांगजनों कि थानों में रिपोर्ट नहीं दर्ज होती है। बल्कि भ्रष्टाचार के चलते दिव्यांगजनों पर फर्जी रिपोर्ट पुलिस दर्ज कर देती है। दिव्यांग परेशान हैं जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सभी संगठनों को एकजुट होकर दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए होने वाले संघर्ष में आगे आना चाहिए।
आज के पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी शामिल थे।