दिव्यांग महागठबन्धन की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क मे हुई सम्पन्न

कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में सम्पन्न हुई। बैठक में दिव्यांगजनों की मांगो को लेकर आन्दोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। दिव्यांग महागठबंधन के प्रवक्ता आनन्द तिवारी ने महासचिव वीरेन्द्र कुमार से 18 जनवरी को प्रस्तावित जल समाधि कार्यक्रम को स्थागित करने का अनुरोध किया जिसे वीरेन्द्र कुमार ने यह कह कर ठुकरा दिया कि बिना कुर्बानी के सरकार न्याय नहीं देने वाली है। लेखपाल अभ्यर्थी गाजीपुर के अभीषेक की आत्महत्या की घटना हम भुले नहीं है। सरकार दिव्यांगजनो को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। इसके बाद तय हुआ कि 18 जनवरी को जल समाधि कार्यक्रम में पुरे प्रदेश के दिव्यांगजनों को शामिल किया जाएगा। ज्ञात हो कि मुख्य सेविका व लेखपाल अभ्यर्थीयों को नौकरी दिलाने, दिव्यांगजनों की नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदीर गारंटी व पेंशन पांच हजार रुपया करने के लिए एक साल से अधिक समय से आन्दोलन चल रहा है। मुख्य सचिव, राज्यपाल के सचिव, दोनो डिप्टी सी.एम. , सत्ता पक्ष व विपक्ष के सांसद ,विधायकों सहित शासन के सभी अधिकारियों से फरियाद की जा चुकी है। लेकिन किसी स्तर पर न्याय नहीं मिला। तय हुआ कि अगर सरकार जल्द मांगों को पूरा नहीं करती है तो आगामी चुनावों में सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के 54 लाख दिव्यांग मतदान के लिए मजबूर होंगे। महागठबंधन के प्रवक्ता आनन्द तिवारी ने बताया कि जल समाधि आन्दोलन को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाने के लिए दिव्यांग संगठनों से अपील की जा रही है। आनन्द तिवारी ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को कमजोर आंकने की कोशिश न करे वरना परिणाम गम्भीर होंगे। बैठक में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि दिव्यांग महागठबंधन पुरी तैयारी से आन्दोलन को चला रहा है। हम महागठबंधन के साथ हैं, सरकार को मांग पुरी न करने पर उसकी कीमत चुनाव में चुकाना पड़ेगा। बैठक में दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रवक्ता आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी राहुल कुमार, अशोक कुमार, मुख्य सेविका अभ्यर्थी कमलेश फिरोजाबाद, राम निहाल द्धिवेदी गोण्डा, राजेश मौर्या मऊ, ओमकार कन्नौज, कृष्णा सिंह चन्दौली, अनुराग खरवार आजमगढ़, अरविन्द मैनपुरी, कौशल गौड़, नागेन्द्र कुशवाहा कुशीनगर, विनोद कुमार कासगंज आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद