श्याम सहारा परिवार द्वारा निशान यात्रा का आयोजन

मनीष गुप्ता

कानपुर ।

श्याम सहारा परिवार के द्वारा श्याम महोत्सव से पहले बड़े उत्साह के साथ निशान यात्रा उठाई गई। अभिषेक कृष्ण शास्त्री (मथुरा वाले) द्वारा आरती पूजन करने के बाद यात्रा मोती मोहाल पकड़िया वाले पेड़ के पास से प्रारंभ होकर भूसा टोली बर्तन बाजार तेलियाना हुलागंज हरबंश मोहाल एक्सप्रेस रोड से होती हुई कैंट स्थित उत्सव गेस्ट हाउस पहुंची निशान यात्रा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महंत व महिलाओं सहित हजारों भक्त मौजूद रहे यात्रा के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पुष्पों की वर्षा की साथ में भक्ति गीतों के साथ सुंदर-सुंदर प्रभु की झांकियां के साथ महिलाएं झूम उठी। जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल सुमरो श्याम ( विकाश सैनी ) द्वारा पूरे भारतवर्ष में लाइव दिखाया गया।आयोजक पवन गुप्ता ने बताया प्रभु की इच्छा से पंचम महोत्सव का आयोजन हो रहा है हर वर्ष लोग बढ़कर महोत्सव और निशान यात्रा में पहुंच रहे हैं पार्षद रजत बाजपेई ने कहा कि श्याम बाबा ने हमको इस लायक बनाया है कि हम बाबा के सेवक बन सके बाबा की कृपा से दुखड़े दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं जो लोग निशान यात्रा में शामिल होते हैं उनकी बाबा मनोकामना पूरी करते हैं आयोजन में पवन डालमिया,अमर गुप्ता,शनि सिह,टीकू साहू,मनोज,सर्वेश,रवि,विजय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद