मनीष गुप्ता
कानपुर।
बिरहाना रोड स्थित कमलापथ मेमोरियल चिकित्सालय में बने महिला स्नान घर बदहाल नजर आ रहा है। इसके चलते मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के वार्ड में बने महिला स्नान घर का दरवाजा टूटा हुआ है। अस्पताल मे आते हैं हर दिन सैकड़ों मरीज अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए काफी वक्त देना पड़ता है। मरीजों और तीमारदारों के लिए बनाए गए महिला शौचालय बेहद दयनीय स्थिति में हैं।