मनीष गुप्ता
कानपुर।
हमीरपुर रोड स्थित धोबिन पुलिया के पास आर.एस. नर्सिंग होम के तत्वाधान में नि:शुल्क विशाल मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कैंप मे सैकड़ो की संख्या में मरीज ने अपनी जांच कराई वही आर.एस. हॉस्पिटल के संचालक ने बताया शिविर में जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदगी बीमारियों की जड़ है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार और स्वच्छता का पालन अनिवार्य है।
शिविर कैंप में डॉ दिलीप ,डॉ विजय सिंह भदौरिया डॉ ए.स के सिंह आदि समस्त चिकित्सक के मौजूद रहे।