ऑपरेशन विजय है एक ब्रह्मास्त्र ईश्वर के अलावा कोई नहीं रोक सकता हमारी राह

कानपुर देहात सम्मेलन में ऑपरेशन विजय सुप्रीमों ने कहा ऑपरेशन विजय है एक ब्रह्मास्त्र ईश्वर के अलावा कोई नहीं रोक सकता हमारी राह

2024 के आखिरी कानपुर देहात सम्मेलन में पहुंचे ऑपरेशन विजय सुप्रीमों का पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत जिंदाबाद के लगाए नारे

ऑपरेशन विजय का 2024 आखिरी सम्मेलन कानपुर देहात में हुआ संपन्न राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई जिलाध्यक्ष एवं सैकड़ों पदाधिकारी हुए शामिल

कानपुर देहात सम्मेलन में ऑपरेशन विजय सुप्रीमों ने अपने पदाधिकारियों में भरा जोश, कहा बुराइयों व अव्यवस्थाओं को हर हालत में मिटाएंगे

कानपुर देहात सम्मेलन में बोले शिवमंगल सिंह पदाधिकारी निडर व भयमुक्त होकर करें काम ऑपरेशन विजय 24 घंटे है आपके साथ

ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने 2024 में सामाजिक बुराइयों को मिटाने एवं अव्यवस्थाओं को बदलवाने हेतु जहां लगातार उत्तर प्रदेश में एक-एक दिन में दर्जनों जिलों में सम्मेलन किए, वहीं बड़ी संख्या में जागरूकता जनसभाएं एवं सरकार से समाज हितार्थ मांगे मनवाने हेतु ऐतिहासिक इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा की शुरुआत कर देश की सर्वोच्च शक्तियों का ध्यान सामाजिक बुराइयों एवं अव्यवस्थाओं की ओर आकर्षित करवाया।
उसी क्रम में 2024 के जाते-जाते ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग का कानपुर देहात में सम्मेलन वहा के जिलाध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में ऑपरेशन विजय के पदाधिकारी आशीष पाल ने पकरिया माता मंदिर परिसर खान चंद्रपुर रनिया में आयोजित किया, जिसमें जहां बतौर मुख्य अतिथि ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आईपी) शामिल हुए, वही बतौर विशिष्ट अतिथि ऑपरेशन विजय के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) एवं जालौन के जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह सेंगर व कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव के साथ-साथ भारी संख्या में कानपुर देहात व आसपास के ऑपरेशन विजय पदाधिकारी, योद्धा एवं शुभचिंतक शामिल हुए।
कानपुर देहात के 2024 आखिरी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी का ऑपरेशन विजय पदाधिकारियों, योद्धाओं एवं शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें फूल माला पहनाने के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे भी लगाए।
कानपुर देहात सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह एवं ऑपरेशन विजय पदाधिकारियों, योद्धाओं शुभचिंतकों व समाजसेवियों से उत्साहित ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग निडर व भय मुक्त होकर अपने कार्य करें कोई भी गुंडा, माफिया व अनैतिक तरीके से पुलिस प्रशासन व सरकारें आपके कार्य में बाधा नहीं डाल सकती, सिर्फ आपको अपने कार्य करते समय यह ख्याल रखना है, कि कोई भी कार्य भारतीय संविधान व देश एवं समाज के विपरीत ना हो।
साथ ही उन्होंने कहा कि ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है, जिसके रास्ते को कोई गुंडा, माफिया व अनैतिक तरीके से पुलिस प्रशासन व सरकारें नहीं रोक सकती, ऑपरेशन विजय के रास्ते को रोकने की शक्ति सिर्फ ईश्वर के पास है, इसलिए हम सभी को कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जो ईश्वर को खराब लगे, और ऑपरेशन विजय के रास्ते में कोई रुकावट आए। अंत में उन्होंने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं, कि ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग आपके सम्मान, स्वाभिमान व सुरक्षा बरकरार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऑपरेशन विजय कानपुर देहात सम्मेलन को ऑपरेशन विजय के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट), कानपुर देहात, जालौन व कानपुर नगर जिलाध्यक्षों के साथ-साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारियो ने संबोधित किया। जिसमें शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में शिवमंगल सिंह (आईपी) राष्ट्रीय अध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, संजय यादव जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, राम प्रताप सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष जालौन, राधेश्याम यादव जिलाध्यक्ष कानपुर नगर के अलावा,पुष्पेंन्द्र कुमार जिलामहासचिव कानपुर देहात, प्रदीप यादव उपाध्यक्ष, राजू यादव उपाध्यक्ष, विनय , हिमांशु गुप्ता , राजू राइन, राम सिंह यादव , शिव शंकर ,विनोद , शोएब अख्तर , गुलाब,रंगीलाल ,गोपाल चौहान,रिजवान अहमद मीडिया प्रभारी, यदुवीर यादव,गुड्डू यादव,विकास ,आशीष मीडिया प्रभारी कनपुर नगर ,भुवनेश त्रिपाठी,अनिल गुप्ता,अभिषेक दीक्षित, रावेन्द्र,उमाशंकर सुरेंद्र यादव के मन तिवारी सर्वेश कुमार के अलावा भारी संख्या में ऑपरेशन विजय के कानपुर देहात पदाधिकारी, योद्धा एवं मीडिया बंधु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद