सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति की बड़ी उपलब्धि, नगर निगम करेगा 125 प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार

कानपुर,सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति द्वारा विगत दो वर्षों से कानपुर शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थित जर्जर और उपेक्षित मंदिरों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। नगर निगम कानपुर ने अपनी बैठक में 125 प्राचीन मंदिरों की सफाई, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया।इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद नगर निगम अब इन मंदिरों को उनके मूल स्वरूप में बहाल करेगा और सौंदर्यीकरण का कार्य भी सुनिश्चित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह निर्णय सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।महापौर और पार्षदों का आभार सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति ने इस पहल के लिए नगर निगम की महापौर प्रमिला पांडेय (अम्मा जी) और समस्त पार्षदों का आभार प्रकट किया है। समिति के प्रदेश महामंत्री श्री प्रेम दीक्षित गोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर द्विवेदी, और जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी ने इस प्रस्ताव को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।125 प्राचीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार नगर निगम द्वारा खोजे गए ये मंदिर अब न केवल उनकी जर्जर स्थिति से बाहर आएंगे, बल्कि इनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यह पहल इन मंदिरों के अस्तित्व को पुनर्जीवित करेगी और क्षेत्र में सनातन संस्कृति को मजबूत बनाएगी।धर्मप्रेमियों के लिए प्रेरणा सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति ने इसे धर्मप्रेमी नागरिकों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद