सैंडविच की दुकान को लेकर दुकानदार और दरोगा में तीखी झड़प

रुपये मांगने और न देने पर परेशान करने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू

कानपुर। फूलबाग इलाके में सैंडविच की दुकान हटाने को लेकर चौकी प्रभारी और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दुकानदार कार्तिक त्रिपाठी ने फूलबाग चौकी प्रभारी विनोद जायसवाल पर रुपये मांगने और रकम न देने पर आए दिन दुकान पर पहुंचकर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, चौकी प्रभारी ने दुकान पर लोगों को शराब पिलाए जाने की बात कहते हुए उसे हटाने की हिदायत दी।
दोनों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी प्रभारी दुकानदार को दुकान हटाने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। इस पर दुकानदार खुद को गरीब बताते हुए दुकान न हटाने की गुहार लगाता है। वह नगर निगम से दुकान लगाने को लेकर बातचीत होने की बात भी कहता है। बहस के दौरान दुकानदार दरोगा से कहता है कि दुकान हटानी है तो हटा दीजिए, लेकिन वह खुद दुकान नहीं हटाएगा। यहां तक कि वह दरोगा के पैर छूने की बात भी कहता नजर आता है।
कार्तिक का आरोप है कि चौकी प्रभारी उससे रुपये की मांग करते हैं और मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन दुकान पर आकर परेशान करते हैं। दूसरी ओर, चौकी प्रभारी का कहना है कि दुकान पर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी, जिसके चलते उसे हटाने के लिए कहा गया। वीडियो में दुकानदार इस आरोप पर सवाल उठाते हुए कहता है कि दुकान पर उसका परिवार भी बैठता है, ऐसे में शराब पिलाने की बात कहां से आ गई। फिलहाल, दुकानदार की ओर से लगाए गए रुपये मांगने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद