कांशीराम अस्पताल में खुली पुलिस चौकी, सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी पुलिस

कानपुर। मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को नई पुलिस चौकी स्थापित की गई। अस्पताल परिसर में चोरी, महिलाओं से संबंधित शिकायतों और अराजकतत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएमएस, चौकी प्रभारी शुभम पांडेय सहित अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में लगातार मिल रही सुरक्षा संबंधी शिकायतों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर चौकी स्थापित करने की मांग की गई थी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चौकी शुरू की गई।

उद्घाटन के बाद मिली पहली शिकायत

चौकी शुरू होने के कुछ देर बाद ही हिमांशु ने अस्पताल परिसर में अवैध रूप से वाहन खड़े करने और अराजकतत्वों की आवाजाही को लेकर शिकायत की। चौकी प्रभारी शुभम पांडेय ने जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घूमने वालों को चेतावनी दी जाएगी और दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में डॉ. राकेश, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. आरके विश्वकर्मा और रोहित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद