फीस के नाम पर वसूली, मार्कशीट पर रोक

आरके शुक्ला कॉलेज पर छात्र ने लगाए आरोप, BTEUP सचिव से की कार्रवाई की मांग

कानपुर-बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश से संबद्ध पीटी आर.के. शुक्ला कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अमिलिहा (तातियागंज, कानपुर) एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है कॉलेज प्रबंधन पर विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क के अलावा अवैध रूप से अतिरिक्त फीस वसूलने और परीक्षा परिणाम पास होने के बावजूद मार्कशीट न देने का आरोप लगा है इस संबंध में कानपुर देहात के तिगाईं निवासी छात्र अंकित कुमार (पुत्र रामनरेश) ने BTEUP सचिव को एक औपचारिक शिकायत पत्र भेजकर न्याय और कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है
क्या है पूरा मामला। शिकायतकर्ता अंकित कुमार ने डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharm) की पढ़ाई इसी कॉलेज से पूरी की है छात्र के अनुसार, BTEUP की आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट पर उसका परीक्षा परिणाम ‘PASS’ घोषित किया जा चुका है, बावजूद इसके कॉलेज प्रबंधन द्वारा उसकी मूल मार्कशीट देने से लगातार इनकार किया जा रहा है छात्र का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों पर अवैध रूप से अतिरिक्त फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है मार्कशीट न मिलने के कारण छात्र का भविष्य अधर में लटक गया है, जिससे उसकी आगे की उच्च शिक्षा, स्टेट फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट पंजीकरण और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्य ठप पड़े हैं शिकायत में की गई मुख्य मांगें कॉलेज द्वारा छात्रों से की जा रही अवैध फीस वसूली और उसके कानूनी आधार की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, प्रार्थी अंकित कुमार की रोकी गई मार्कशीट को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए जाएं, जांच में दोषी पाए जाने पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए, भविष्य में किसी भी अन्य छात्र का इस प्रकार आर्थिक एवं मानसिक शोषण न हो, इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा उचित कदम उठाए जाएं छात्र ने बोर्ड प्रशासन से इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित हस्तक्षेप करने और न्याय दिलाने की पुरजोर अपील की है।

फिलहाल छात्र ने बोर्ड प्रशासन से शिकायत पर निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने और अपनी मार्कशीट दिलाने की मांग की है। मामले में कॉलेज प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद