एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ समेत पुलिस अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
कानपुर। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को कानपुर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, पीएसी के डीआईजी अतुल शर्मा, कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन टाडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया। शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग और समर्पण पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है।