महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल की व्यवस्थाएं परखीं, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मंगलवार को थाना पनकी का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं, पुलिस कार्यप्रणाली और अभिलेखों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम योगेश कुमार भी मौजूद रहे।