कानपुर। गोविंद नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को भक्तिमय वातावरण में माता रानी की आराधना की गई। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आशुतोष जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय महोत्सव में सुबह 8:30 बजे महाआरती, महापूजा एवं अर्चना की गई। शाम छह बजे महाआरती के बाद रात सात बजे माता की चौकी का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्ति पदों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालु भजनों पर भक्तिरस में डूबे नजर आए।इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक अजय कपूर ने श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर के चेयरमैन विजय कपूर, अध्यक्ष गुलशन चावला, महासचिव सुरेंद्र सर्राफ, मीडिया प्रभारी श्यामलाल मूलचंदानी, व्यवस्थापक अशोक मल्होत्रा, अशोक गांधी, ओंकारनाथ मल्होत्रा, हरीश अरोड़ा, रिंकू सर्राफ, राजू ढल, सौरभ तलवार, निशि दीदी, ग्रोवर जी, नवदीप उप्पल, राजू कपूर और हर्ष चावला सहित अन्य पदाधिकारी, सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री दुर्गा मंदिर में माता की चौकी, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु