कानपुर। शुभ इवेंट्स की ओर से Hotel Legend में “Mallika-a-Husn Season-1” का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, सौंदर्य, संगीत और प्रतिभा से सजे इस कार्यक्रम में फिल्मी व फैशन जगत से जुड़े कलाकारों की मौजूदगी ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में अमिताभ बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों ने पेजेंट के विभिन्न राउंड में रैंप पर उतरकर अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। मुसाफिर ऐ महफिल” सेगमेंट में शुभांकर ने लाइव सिंगिंग की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। भोजपुरी अभिनेत्री एवं मॉडल शालू और प्रोफेशनल मॉडल खुशी ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।
प्रतियोगिता के परिणामों को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह रहा। Miss Category में सुरभि ने प्रथम, अन्नपूर्णा ने द्वितीय और श्वेता ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं Mrs Category में तान्या, स्वाति और अनु मेहा विजेता रहीं। विजेताओं की घोषणा के बाद पूरी टीम ने मंच पर डांस कर खुशी का इजहार किया।
आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न ब्रांड्स और सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Sponsorship Partners में Ankit Sarees, Pytech Genius Consulting, Kaya Collective, Mobile Wala, Keserwani Advertisers और Myop Perfumes शामिल रहे। Makeup Partner Tabassum Salon & Academy तथा Hair & Makeup Partner VLCC रहा।
Gift Partners के रूप में Mintree, La Chocolaterie, Lajawab Pokhraya, Mobile Wala और Tuba Leather ने सहयोग किया। कार्यक्रम का आयोजन Shubh Events की ओर से किया गया, जबकि निर्देशन एवं एंकरिंग अंकिता शुभांकर गुप्ता ने की।
फैशन, मनोरंजन और प्रतिभा को एक मंच पर समेटने वाले Mallika-a-Husn Season-1 ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का अवसर दिया। आयोजन के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
कानपुर में सजा ग्लैमर का मंच