इनोविज़न-2026 में दिखी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा

इंटर-हाउस विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल
कानपुर। विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर स्कूल में स्वर्गीय डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्त की जयंती के अवसर पर इनोविज़न-2026 इंटर-हाउस विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, कानपुर मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 3-डी सिमुलेशन मॉडल, डीएनए मॉडल, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम और वर्चुअल रियलिटी सिस्टम समेत कई अभिनव परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता की सराहना की।
समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं नवाचार से जुड़े ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्रा ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. एपी सिंह, संयुक्त निदेशक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी ओम तिवारी सहित शिक्षकगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद