रवि बाजपेयी ने कन्याओं को कराया भोज, उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा भूतेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्रत रखने वालों के लिए फलाहार की भी रही व्यवस्था

कानपुर। सावन के प्रथम सोमवार को कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित बाबा भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में समाजसेवी एवं सदस्य जेड.आर.यू.सी.सी. उत्तर मध्य रेलवे रवि बाजपेयी के निवेदन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत रवि बाजपेयी ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसकर की। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सावन सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष फलाहारी प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। रवि बाजपेयी ने बताया कि सावन के अभी तीन सोमवार शेष हैं। इन तीनों सोमवार को भी अलग-अलग मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। प्रमुख रूप से संतोष गिरि, मधु सिंह,जितेंद्र पांडेय, अजय प्रधान, प्रेम पांडेय, प्रमोद पांडेय, नितिन मिश्रा, विनीत दुबे, दिनेश गुप्ता, दिलीप अग्निहोत्री, राजन अग्निहोत्री, आलोक तिवारी, विनय बाजपेई, अनुराग तिवारी, योगेश शुक्ला, शिवांशु मिश्रा, शनि श्रीवास्तव, विकास दिवाकर, चंदन दिवाकर, सागर शुक्ला आदि सैकड़ो संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद