बंथर में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का प्रशिक्षण

उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बंथर स्थित स्वस्तिक इंटरनेशनल परिसर में एचएलएफ पीपीटी कंपनी द्वारा स्थापित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ गुरुवार को उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया और युवाओं से कौशल प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कौशल विकास केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी ने विधायक पंकज गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद स्वस्तिक इंटरनेशनल के निदेशक आशुतोष शुक्ला एवं कपिल शुक्ला ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं समाजसेवी नरेंद्र तिवारी ने गंगाघाट शुक्लागंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है। बिना हुनर के व्यक्ति की पहचान अधूरी रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से लेदर एवं जरी-जरदोजी जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने भी प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्र और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं के लिए ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और स्वरोजगार से जुड़ी कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनका लाभ लेकर युवा अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में केंद्र के निदेशक शिशिर अवस्थी ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कंपनी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विकास दीक्षित, विनीत प्रजापति, अरुणा यादव सहित प्रशिक्षण केंद्र के अन्य पदाधिकारी, प्रशिक्षार्थी एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद