कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ ने कराया सुरक्षित प्रसव, महिला ने बेटे को दिया जन्म

कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ के ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत मानवता और तत्परता की मिसाल देखने को मिली। गाड़ी संख्या 12488 से यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की महिला एएसआई सुनीता, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, डॉ. विवेक और मधुराज क्लीनिक की नर्स कौशिकी मौके पर पहुंच गए।
महिला की गरिमा का ध्यान रखते हुए कपड़ों की ओट बनाकर सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद नवजात को सुरक्षित मधुराज क्लीनिक पहुंचाया गया तथा प्रसूता को भी बैटरी रिक्शा से क्लीनिक ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। बाद में बेहतर उपचार के लिए दोनों को उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम चंदा खातून, निवासी सहरसा (बिहार) बताया। वह आनंद विहार टर्मिनल से कटिहार जा रही थीं। महिला के साथ मौजूद उनके ससुर मोहम्मद पिंटू ने 108 एम्बुलेंस की मदद से प्रसूता और नवजात को उर्सला अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद