जंतर-मंतर आंदोलन रास्ते से भटका, समाधान के लिए शांति शिविर की मांग : शिवमंगल सिंह

गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा, अनुमति मिलने पर 25 जुलाई को प्रेस वार्ता का दावा

कानपुर। ऑपरेशन विजय (बुराइयों के खिलाफ जंग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने दावा किया है कि छात्रों के हित में शुरू हुआ दिल्ली के जंतर-मंतर का आंदोलन अब अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक और असामाजिक तत्व आंदोलन को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे देश और समाज के हित प्रभावित हो सकते हैं।
शिवमंगल सिंह ने बताया कि उन्होंने जंतर-मंतर पर “शांति एवं समाधान शिविर” लगाने की अनुमति के लिए गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि अनुमति मिलने पर वह 25 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर आंदोलनकारियों और सरकार के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास करेंगे तथा दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 19 जुलाई को भी उन्होंने प्रधानमंत्री को आंदोलन के समाधान के संबंध में प्रस्ताव भेजा था। उनके अनुसार, आंदोलनकारियों की उचित मांगों पर सहमति बनाकर शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाना चाहिए। शिवमंगल सिंह ने देशवासियों से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचें तथा देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान आंदोलन समाप्त होने के बाद वह “तानाशाह ढांचा हटाओ, संविधान बचाओ, नया लोकतंत्र एवं संविधान समीक्षा बिल लाओ” नाम से एक नए संवैधानिक अभियान की घोषणा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद