जीआरपी-आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल पर 26 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद, उड़ीसा से रीवा जा रही थी खेप
कानपुर-रेलवे परिसरों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कानपुर सेन्ट्रल पर 28 लाख रुपये से अधिक के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को समय करीब 03:20 बजे चेकिंग पर थी इसी दौरान हैरिसगंज पुल से टाटमिल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग द्वारा दोनों को हिरासत में ले लिया तलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद दो ट्रॉली बैगों से 26 किलो 70 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे यह गांजा उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से लाए थे और इसे आगे सप्लाई करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को जेल भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।